चकिया

चकिया: क्लाइमेट स्मार्ट विलेज में हुआ था इस गांव का चयन, गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत सरकार के केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल व राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने चंदौली के इस गांव के प्रधान को गणतंत्र गौरव पुरस्कार- 2024 से किया सम्मानित

चकिपा: क्लाइमेट स्मार्ट विलेज मवैया ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान संजय कुमार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ था।

क्लाइमेट स्मार्ट विलेज मवैया ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान संजय कुमार को गणतंत्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित करते राष्ट्रीय पंचायती राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल
क्लाइमेट स्मार्ट विलेज ग्राम पंचायत के ग्राम प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल उपस्थित नई दिल्ली में

जहां पर उनको भारत सरकार के राष्ट्रीय पंचायती राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल व पंचायती राज्य मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के द्वारा राष्ट्रीय गणतंत्र गौरव पंचायत पुरस्कार- 2024 के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आपको बता दे गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में शामिल होने के लिए ग्राम प्रधान संजय कुमार को आमंत्रित किया गया था। उन्हें यह सम्मान ग्राम पंचायत में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल स्वच्छता, जलवायु जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला है। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए देशभर की पंचायत के 500 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था।

गणतंत्र गौरव पुरस्कार 2024 पाने के बाद प्रधानों के साथ में संजय कुमार

गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में ऐसे ग्राम प्रधानों का आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने अपने ग्राम पंचायत में केंद्र सरकार की ओर से चिन्हित 10 में से कम से कम 6 केंद्रीय योजनाओं का लाभ 90% या उससे अधिक लाभार्थियों तक पहुंचा दिया हो। चंदौली जनपद में एकमात्र चकिया ब्लाक के क्लाइमेट स्मार्ट विलेज मवैया का चयन गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए किया गया था।

पंचायती राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल द्वारा प्रधानों को दिया गया संदेश पत्र

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल ने अपने ग्राम प्रधान संजय कुमार को राष्ट्रीय गणतंत्र गौरव पुरस्कार मिलने पर हर्ष व्याप्त किया तथा अपने ग्राम पंचायत के ग्रामीण जनता को धन्यवाद दिया।

Murali Shyam

खबर है तो दिखेगी जिंदगी के आज भी जिंदगी के बाद भी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button