Chandauli News:एसपी ने आधा दर्जन से अधिक निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव,दो साल से एक ही थाने पर जमें शहाबगंज थानाध्यक्ष को भी हटाया,भेजे गए यहां,

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय
चंदौली।जनपद में लगातार कानून व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त रखने के लिए एसपी प्रयासरत हैं। विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों को लगातार दिशा निर्देश दे रहे हैं। लगातार तबादले का क्रम भी जारी है।
उसी क्रम में एसपी आदित्य लांग्हे ने जनपद में आधार दर्जन से अधिक निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया। जिस क्रम में निरीक्षक संजय कुमार सिंह को पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक सदर चंदौली, निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना चंदौली से अपराध शाखा विवेचना सेल, निरीक्षक रमेश यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना धीना से प्रभारी निरीक्षक नौगढ़, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को जनसंपर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष शहाबगंज, उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद को थानाध्यक्ष चकरघट्टा से थानाध्यक्ष थाना धीना, उप निरीक्षक का अवधेश नारायण को थाना बबुरी से थानाध्यक्ष चकरघट्टा, उपनिषद मिर्जा रिजवान वेज को थानाध्यक्ष शहाबगंज से साइबर थाना, उप निरीक्षक कृपेंद्र प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष नौगढ़ से साइबर थाना भेजा गया है।
इन सभी अधिकारियों को एसपी ने तत्काल अपने नए कार्य क्षेत्र में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर अधिकारियों को करने का निर्देश जारी कर दिया।