चंदौली

Chandauli News:चंदौली डीएम का हुआ तबादला, यहां के नगर आयुक्त होंगे चंदौली के नवागत जिलाधिकारी,जानिए कहां भेजे गये निखिल टीकाराम फुंडे

चंदौली जनपद के नवागत जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली। शासन द्वारा प्रदेश में कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला का क्रम जारी है। उसी क्रम में लगातार कई जनपद के जिलाधिकारी भी बदले जा रहे हैं। मंगलवार को देर शाम शासन द्वारा जारी की गई सूची में कई आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ कई जिले के डीएम का इधर-उधर प्रदेश में फिर बदल कर दिया गया है।

जिसमें मुख्य रूप से चंदौली जनपद के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का नवागत जिलाधिकारी बनाया गया है। वही प्रयागराज में नगर निगम के नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली जनपद का नवागत जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसके साथ ही अमेठी बदायूं इटावा कन्नौज इत्यादि जनपदों के भी डीएम बदले गए हैं। तो वहीं कई आईएएस अधिकारियों को जनपद से हटकर विभागों में अटैच कर दिया गया है।

Murali Shyam

खबर है तो दिखेगी जिंदगी के आज भी जिंदगी के बाद भी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button