उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News:लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का हुआ विस्तार, महिला मोर्चा में इस नेत्री को दी गई जिम्मेदारी

वाराणसी स्थित अपने आवास पर नव नियुक्त पदाधिकारी प्रतिभा सिंह सूर्या को प्रमाण पत्र देतीं लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति सूर्या उपाध्याय

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास में लगातार पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुख्य के साथ-साथ अन्य मोर्चा में भी पदाधिकारियों व सदस्यों को जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। जिससे अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़कर बेहतर तरीके से काम करने के साथी पार्टी को मजबूत कर सकें।

इसी क्रम में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रीति सूर्या उपाध्याय ने महिला मोर्चा के संगठन को विस्तार देते हुए प्रतिभा सिंह सूर्य को पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव पद पर एक अहम जिम्मेदारी सौंपी। और संगठन को मजबूत करने के साथी आगे बढ़ाने की भी अपील की।
डॉ प्रीति सूर्या उपाध्याय ने बताया कि लगातार लोगों को जोड़ने के साथ ही संगठन को मजबूत कर आगे बढ़ने का कार्य जारी है। जिससे आने वाले आगामी चुनाव में और भी मजबूती से कार्य किया जा सकेगा। प्रतिभा सिंह सूर्य के पार्टी में आने से और भी सहयोग मिलेगा। और इसी तरह यह कार्यक्रम जारी रहेगा। वही नवनियुक्त प्रधान महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रतिभा सिंह सूर्य ने कहा कि जिस तरह से पार्टी में महिला मोर्चा में एक अहम जिम्मेदारी मिली है इसका बखूबी निर्वहन करते हुए पार्टी के भरोसे पर खरा उतारने का काम किया जाएगा। वहीं प्रतिभा सिंह सूर्या को पदाधिकारी बनाए जाने के बाद तमाम लोगों द्वारा फोन मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Murali Shyam

खबर है तो दिखेगी जिंदगी के आज भी जिंदगी के बाद भी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button