
संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय
चकिया। भारत की वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर ब्लॉक मुख्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित महिला सशक्तिकरण गोष्ठी में राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की मिसाल थीं।महिला सशक्तिकरण गोष्ठी में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह व अन्य अतिथियों ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम आरंभ किया।
प्राथमिक व जूनियर के बच्चों ने सरस्वती वंदना मैं करूं शारदा मां ज्ञान दे, स्वागत गीत में स्वागत तेरे चरण में स्वीकार हो हमारा रागनी आहना आलिया प्रतिमा परी
ने सुना कर अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि साधना सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के निर्णय आज भी नेतृत्व की मिसाल माने जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नारी शक्ति को अगर सही मार्गदर्शन मिले तो वह किसी भी समाज की दिशा बदल सकती है।साधना सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन न केवल नारी शक्ति के लिए प्रेरणा है, बल्कि उनके नेतृत्व और न्यायप्रियता की आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।
भाजपा महिला सभासद ज्योति गुप्ता,सिकंदरपुर प्रधान सीमा गुप्ता,दिरेहु प्रधान नुसरत परवीन ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन दर्शन सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि वर्तमान में भी हम सभी नारी नेतृत्व के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्य अतिथि ने गांव के विकास में अपना विशेष योगदान देने वाली सिकंदरपुर की प्रधान सीमा गुप्ता दिरेहु की प्रधान नुसरत परवीन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।और पितपुर गांव निवासी सरोज देवी मीरा देवी को प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होने पर उन्हें चाबी सुपुर्द किया। इसके साथ ही उन्होंने आस्मा राधिका को आवास का प्रमाण पत्र और समूह की महिलाओं शशि कला नीलम कुमारी सुनीता शैतन्य महिलाओं को समाज के क्षेत्र में उत्तम कार्य करने के लिए मंच से सम्मानित किया।
जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान ब्लॉक महिला सम्मेलन में अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके मार्ग पर चल कर देश प्रदेश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपील किया।
ब्लॉक प्रमुखशंभू नाथ सिंह खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव मंडल संदीप गुप्ता डॉ प्रदीप मौर्या सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
संचालन भाजपा नेता डॉक्टर प्रदीप मौर्या व ब्लॉक कर्मी नवीन सोनकर ने किया।