राजनीति
Chandauli khabar: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने ट्वीट कर किया मांग, यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर व MLA बेदी राम के खातों का किया जाए मिलान

चंदौली खबर: जखनियां से सुभासपा विधायक बेदीराम की देश के विभिन्न प्रांतों में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक में नाम आने के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। तमाम विपक्षी पार्टी के एक्स हैंडिल से जहां विधायक को लेकर मोदी व योगी पर निशाना साधा जा रहा है, वहीं चंदौली जनपद के समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने ट्वीट कर विधायक बेदी राम व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बैंक अकाउंट्स का मिलान किए जाने का मांग किया है।