चंदौली। इलिया थाना प्रभारी प्रियंका सिंह का तबादला,यह बने नवागत थानाध्यक्ष,जानिए कहां भेजी गईं प्रियंका सिंह

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय
इलिया। थाना प्रभारी रहीं प्रियंका सिंह को थाने से हटाकर एसपी कार्यालय बुला लिया गया है। अरुण प्रताप सिंह नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इस बदलाव को लेकर महकमे में काफी चर्चा हो रही है।हालांकि नवंबर से लेकर मार्च तक 5 महीने का अब तक का प्रियंका सिंह का शानदार कार्यकाल रहा है।
बताते चलें कि चंदौली जनपद में विभिन्न स्थानों पर रहने के बाद काफी लंबे समय तक प्रियंका सिंह जिले के महिला थाने पर प्रभारी रहीं। इसके बाद उन्हें बीते साल 2024 के नवंबर माह में इलिया का थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया था। 5 महीने के शानदार कार्यकाल में उन्होंने कई मामलों को निपटने के साथ ही सही तरीके से जनता के समस्याओं का निस्तारण कर रही थीं। हालांकि अब उन्हें एसपी आदित्य लांग्हे ने निर्देश जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय से अटैच कर दिया है। वही अरुण प्रताप सिंह को इलिया थाने का नवागत थाना प्रभारी बनाया गया है।