Varanasi News:लोजपा द्वारा अंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित,पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों को किया संबोधित,बताई कई अहम बातें

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय
वाराणसी। संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रतिमा बंधन समारोह कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी में लोक जनशक्ति पार्टी महिला मोर्चा की देखरेख में किया गया था। इसमें कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य रूप से महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान के रचयिता थे, हमें अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलकर उनसे एक सीख लेनी चाहिए और उसी तरीके से काम करते हुए आगे की तरफ निरंतर बढ़ते रहना चाहिए। महिला सुरक्षा पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कई अहम बातें भी उपस्थित लोगों के बीच साझा किया। वहीं उन्होंने पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के साथ ही पार्टी विस्तार को लेकर पदाधिकारी से व्यापक रूप देते हुए विस्तृत चर्चा की और कहा कि ऐसे लोगों को जोड़ें जो की अपना समय देने के साथ ही पार्टी के लिए बेहतर तरीके से जमीनी स्तर पर कार्य कर सके। इसके साथ ही महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रीति सूर्या उपाध्याय ने कहा कि पार्टी द्वारा लगातार विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर लोगों में एक संदेश पहुंचाने का कार्य किया गया है।

वहीं महिला मोर्चा की प्रधान महासचिव प्रतिभा सूर्य सिंह द्वारा बताया गया कि मुख्य रूप से आयोजन के दौरान छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं द्वारा बाल मन चंचल नामक एक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जोड़ने के साथ ही उन्हें शिक्षित करने का प्रयास किया गया। और छोटे-छोटे बच्चों में पेंसिल और कॉपी, किताब इत्यादि का भी वितरण किया गया। जिससे कि वह आगे अच्छी शिक्षा कर भविष्य की नई ऊंचाइयों को छू सकें।
इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी मिश्रा राष्ट्रीय सचिव आकांक्षा, राष्ट्रीय सचिव प्रियंका मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष प्रीति सूर्या उपाध्याय, ज्योति सुधा चंद्रवन,जिला अध्यक्ष आरती, महानगर अध्यक्ष शशि कला सहित तमाम पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।