चकिया

चकिया: नगर पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ… 1 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान.. कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

चंदौली/चकिया: प्राथमिक महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है। जिसका शुभारंभ चकिया नगर पंचायत के अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा इसके साथ ही 11 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया उन्होंने सभी कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण की शपथ दिलाई। कर्मचारियों ने नगर व गांव को रोग मुक्त करने की प्रतिबद्धता जताई साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता और आसपास का साफ सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया।

कर्मचारियों ने शपथ ली कि वह समुदाय को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे संचारी रोग परिवारों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए इन रोगों से लड़ने में हर संभव प्रयास किया जाएगा बुखार से पीड़ित व्यक्तियों के परिवारों को तुरंत जानकारी अस्पताल जाने की सलाह दी जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी डा० विकास सिन्हा,डा० रवि शंकर, S.N. सिंह ,अंशुल सिंह, VK गुप्ता, विनोदARO, शिव प्रकाश HEO, अशोक कुमार कौशल, आनंद मिश्रा ओमप्रकाश तिवारी, सरवन कुमा र सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे

Murali Shyam

खबर है तो दिखेगी जिंदगी के आज भी जिंदगी के बाद भी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button